इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन इटवा इकाई की बैठक संपन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन इटवा इकाई की बैठक संपन्न | New India Times

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन इटवा इकाई की बैठक बलुआ स्थित कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर जंगबहादुर चौधरी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए पत्रकार साथियों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। आगे कहा कि आज का बैठक बहुत महत्वपूर्ण रहा। बैठक में पत्रकारिता कार्य में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर विचार विमर्श किया गया। उसका समाधान तलाशा गया। सभी सदस्यों को कहा गया कि बीमा फॉर्म को भरकर और उसके साथ संबंधित प्रपत्र नत्थी करके अगले मीटिंग से पहले जमा कर दें। पत्रकारों की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा तहसील स्तरीय पत्रकारों को सरकार से मान्यता देने की मांग किया। तहसील संरक्षक डा. निसार अहमद खाँ ने कहा कि पत्रकार साथी समाज हित के लिए लिखें। समाचार और विज्ञापन का अन्तर समझें। जो छिपाया जाता है वही समाचार है। जो दिखाया जाता है वह विज्ञापन है। समाज के गरीब और अस्हाय व्यक्ति की पीडा लिखें और उसकी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाएं।
बैठक में संतोष कुमार श्रीवास्तव, अताउल्लाह सिद्दीकी, नियामतुल्लाह, अबरार अली, नसीम अहमद, प्रमोद कुमार भट्ट, सुनील कुमार वर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, खान नासिर, जटाशंकर सोनी, मो. वसीम आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article