जिले में बढ़ रहे हैं डेंगू के केस, युवा पत्रकार के इकलौते बेट की डेंगू से मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिले में बढ़ रहे हैं डेंगू के केस, युवा पत्रकार के इकलौते बेट की डेंगू से मौत | New India Times

थांदला प्रशासन तीसरी लहर की रोकथाम व वैक्सीनेशन महा अभियान चला रहा है, इस बीच झाबुआ जिलें में अनेक स्थानों पर डेंगू ने दस्तक दे दी है। पेटलावद, खवासा के बाद थांदला में भी गाँधी चौक इलाके में इसके केस तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं।
हालांकि स्थानीय प्रशासन अभी भी इसे पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रहा है जबकि भारतीय प्रेस आयोग प्रदेश प्रभारी पवन नाहर से चर्चा के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने भी डेंगू की आहट महसूस की है व वे इसके लिए जनता से जागरूक होकर इसकी रोकथाम के लिए अपील भी कर रहे हैं कि जिले की जनता अपने यहाँ साफ पानी इकट्ठा न होने दे। डेंगू का मच्छर दिन में जबकि मलेरिया का मच्छर रात में काटता है इसलिए दोनों समय मच्छरों की सुरक्षा के उपाय करें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें व किसी भी प्रकार के बुखार को हल्के में न ले। उल्लेखनीय है कि हाल ही में थांदला नगर के युवा पत्रकार शहादत खान के 11 वर्षीय इकलौते पुत्र शरीफ खान की डेंगू से हुई अचानक मौत हो चुकी है जिस पर थांदला नगर के विधायक वीरसिंह भूरिया, मसुल भूरिया, श्रीमंत अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज उपाध्याय, पवन नाहर, समकित तलेरा, राजेश डामोर, मनीष वाघेला, विवेक व्यास सहित नगर के पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए हार्दिक संवेदना व्यक्त की थी वही स्थानीय स्वास्थ्य प्रबंधन व नगर परिषद से दवाई का छिड़काव व मशीन से निरन्तर धुंआ करने का आग्रह भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article