उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. श्री मोहन यादव ने किया शासकीय महाविद्यालय राणापुर का लोकार्पण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. श्री मोहन यादव ने किया शासकीय महाविद्यालय राणापुर का लोकार्पण | New India Times

झाबुआ जिले के नव निर्मित शासकीय महाविद्यालय राणापुर का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ. श्री मोहन यादव के द्वारा फिता काटकर किया गया।

अध्यक्षता श्री गुमानसिंह डामोर सांसद 24 संसदीय क्षेत्र रतलाम झाबुआ के द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पुष्पहार से किया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. श्री मोहन यादव ने किया शासकीय महाविद्यालय राणापुर का लोकार्पण | New India Times

मंत्री डॉ. श्री मोहन यादव द्वारा लोकार्पण समारोह के आयोजन में उद्बोधन देते हुए कहा कि आज हमारे राष्ट्र के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस है।
उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हॅं।

राणापुर के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है मैं इसके लिए आप सबको शुभकामना देता हूँ, छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें एवं देश में अपना नाम रोशन करें।
अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा इस अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कांतिलाल भूरिया विधायक विधानसभा क्षेत्र झाबुआ द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनांए एवं बधाई दी है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आज मोदी जी के जन्म दिन पर मैं आप सभी का अभिनंदन करता हॅू। मंत्री जी ने आज इस समारोह में महाविद्यालय का शुभारम्भ कर के एक सौगात दी है। बेटियां यहां अध्ययन कर जिले का नाम रोशन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article