DSP और 2 कॉन्स्टेबल 1.55 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

DSP और 2 कॉन्स्टेबल 1.55 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार | New India Times

जयपुर ACB की टीम ने शुक्रवार को झुंझुनू जिले में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए DSP भंवरलाल खोखर (CO) ग्रामीण को 2 कॉन्स्टेबल (राजवीर सिंह और महिपाल सिंह) के साथ 1 लाख 55 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि परिवादी ने 10 सितंबर को जयपुर ACB मुख्यालय में झुंझुनू सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर के खिलाफ परिवाद दिया था। उसने बताया था कि केस में त्वरित कार्रवाई करने और मुल्जिमों को जल्द गिरफ्तार करने के एवज में 2 लाख की डिमांड कर रहा है। ACB ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने नवलगढ़ स्थित अपने घर पर परिवादी से 1 लाख 55 हजार की रिश्वत ली थी।

रिश्वत के लिए दहेज के मामले को फरवरी 2020 से रखा था पेंडिंग

DSP और 2 कॉन्स्टेबल 1.55 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार | New India Times

सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर ने रिश्वत की राशि के लिए फरवरी 2020 से दहेज के मामले की जांच को पेंडिंग रखा था। सीओ ने दो कॉन्स्टेबल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने और मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की एवज में परिवादी से 2 लाख की डिमांड की थी। इस पर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए 1 लाख 55 हजार की रिश्वत लेते हुए सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर और 2 कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम सभी आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article