प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के आने वाले सभी कॉलोनियों निवासियों के लिए संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए जमुनादास रिजॉर्ट्स बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक दिन के लिए वैक्सीन कैंप लगवाया गया. इस कैंप में 18 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को को वैक्सीन व कोविशिल्ड दोनों प्रकार की वैक्सीनेशन लगाई गई.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

इस कैंप का शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काटकर किया. इस वैक्सीन कैंप में डॉक्टर वैशाली वत्स, शोभित चौधरी, भारत चौधरी, योगेश निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, कविता, प्रशांत के द्वारा सुबह 10 बजे से 4:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई. संरक्षक, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आज वैक्सीन का कैंप लोगों के लिए लगाया गया है, यह अभियान लगातार चलाया जाएगा साथ ही आज प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने वार्ड को लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए. इसके द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप में आए.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा है हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा, जो लोग आज रह जाएंगे उनके लिए आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा. इस कैम्प में आने वाले सभी लोगों को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से मास्क के बांटते हुए अच्छी सेहत और स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई. स्थानीय लोगों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित की मुहिम की सभी ने सराहना की. कैंप को लगवाने में युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, हरवीर चौधरी, प्रवीण शर्मा, मनीष दयाल, डॉक्टर जमुना शर्मा, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, रेखा शर्मा, पूजा सिसोदिया, अंशुल अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, दीपक वर्मा, मनीष शर्मा, लक्ष्मीकांत शास्त्री, नरेंद्र दीक्षित, रविंद्र बंसल, प्रवीण मिश्रा, अंकित अग्रवाल, चंद्रकांत पांडेय, विनोद पांडेय, कुलदीप शास्त्री, राजेश अग्निहोत्री, मनीष शर्मा व अन्य शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article