वैक्सीनेशन लक्ष्य को लेकर प्रदेश मंत्री द्वारा ली गई बैठक, भाजपा प्रदेश मंत्री का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वैक्सीनेशन लक्ष्य को लेकर प्रदेश मंत्री द्वारा ली गई बैठक, भाजपा प्रदेश मंत्री का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत | New India Times

प्रदेश मंत्री बनने के बाद भाजपाईयों ने श्री राजेश पांडेय जी के जुन्नारदेव में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संगठन से मिलकर 71 लाख वैक्सीनेशन महा अभियान का लक्ष्य की योजना बनाई है. हर बूथ पर 111 का लक्ष्य लिया गया है, उसी लक्ष्य को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय विधानसभा के मंडलों की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में रखी गई. कल से सारे कार्यकर्ता इसी योजना में लगेंगे. इसी दौरान प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, महामंत्री परमजीत विज, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, भाजपा विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, मोनू साहू, राहुल अमूल्य, शहरीन खान, अभिषेक चौरसिया सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मीटिंग का समापन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article