सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम का छापा, करोड़ों की सम्पति का मालिक निकला सोसाइटी मैनेजर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम का छापा, करोड़ों की सम्पति का मालिक निकला सोसाइटी मैनेजर | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. लोकायुक्त की टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित देवझिरी में पदस्थ मैनेजर भारत सिंह हाड़ा के निवास स्थान मालटोड़ी सहित रतलाम, झाबुआ, मेघनगर में भी उसके मकानों पर छापामार कार्यवाही की जिसमें बेतहाशा सम्पति का मालिक सोसाइटी का मैनेजर पाया गया। लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक सम्पत्ति मामले में मैनेजर भारत सिंह के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया.

सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम का छापा, करोड़ों की सम्पति का मालिक निकला सोसाइटी मैनेजर | New India Times

लोकायुक्त के अधिकारी ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित देवझरी के मैनेजर भरतसिंह हाड़ा की विगत कई दिनों से संस्था के कार्यकलापों की और अनियमिताओं की जानकारी लोकायुक्त को मिली रही थी. अनुपात हींन सम्पति अर्जित करने की भी शिकायत लोकायुक्त को प्राप्त हुई थी तो उसी के अनुसार माननीय विशेष न्यायलय झाबुआ के समक्ष हम लोग गए और तलाशी वारंट हमने लिया और मूलतः इनकी प्रोपर्टी और सम्पति अचल सम्पति यहाँ जहाँ हम खड़े हैं मालटोड़ी, मेघनगर, झाबुआ, रतलाम में सर्च कार्यवाही की. वहीं अभी जो जांच में सामने आया है कि 5 से 6 मकान हैं दो तीन कृषि भूमि भूखण्ड हैं। नगद राशि में 15 से 20 लाख रुपए मिले हैं. कार्यवाही शाम तक चलती रही.

भारत सिंह हाड़ा के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति की जानकारी प्राप्त हुई थी शिकायत की जांच की गई जाँच की पुष्टि करने पर रतलाम, झाबुआ, मेघनगर और गांव किशनपुरा में उनके मकानों का पता चला है, यहाँ एक स्कार्पियो, एक बुलेट और दो दो पहिया वाहन अलग से यहाँ मिले हैं और तलाशी ली गई हैं, उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई. अभी कितना क्या मिला है उसका आंकलन अभी नहीं कर पाएंगे क्योंकि अभी सभी जगह तलाशी चल रही है, सभी जगह से एकर्तित कर के ही बता पाएंगे कि उनके पास से कितनी प्रॉपटी सम्पति मिली हैं: विजय चौधरी लोकायुक्त इंस्पेक्टर इंदौर.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article