आम आदमी पार्टी ने गोरख इमली की बस्ती में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिया द्वितीय ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी ने गोरख इमली की बस्ती में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिया द्वितीय ज्ञापन | New India Times

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर द्वारा अपने पूर्व जिलाध्यक्ष शांतनु पाटीदार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत एमागिर्द अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा बसाई गई गोरख इमली नामक बस्ती में रह वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में एसडीएम बुरहानपुर को आज एक द्वितीय ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि विगत दिनों आप श्रीमान के समक्ष आम आदमी पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा ज्ञापन के माध्यम से एमार्गिद पंचायत के लोधीपुरा क्षेत्र में वार्ड नंबर 7 की गोरखइमली में आपके द्वारा बसाई हुई बस्ती में 7 से 8 वर्षो उपरांत भी मूलभूत सुविधाओं से प्रशासन ने वंछित रखा है,जिसके लिए समस्त पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आप से अनुरोध किया था , किन्तु आज दिनांक तक भी कोई हलचल तक नही दिखाई दी , बल्कि वहां के क्षेत्र के लोगो को सरपंच के रिश्तेदार द्वारा धमकाया गया कि अगर बस्ती के लोगो के लिए आम आदमी पार्टी ने आवाज उठाई और किसी तरह का आंदोलन किया तो होते हुए काम भी रोक देंगे। अगर ऐसी बात है तो मै और मेरे समस्त कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी आपके ज्ञापन के माध्यम से उन्हें चेतावनी देने चाहते है कि हम भी गोरखइमली के रहवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और हम उनके हक की इस लड़ाई में उनको मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए हमे उग्र से उग्र आंदोलन भी करना पड़ा तो जनहित में हम एक भी कदम पीछे नही हटेंगे। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पुनः अनुरोध किया है कि गोरखइमली के रहवासियों के पक्ष में उनकी मांगें जिसमे रोड , नाली , पीने का पानी और सड़क के खंबो पर लाइट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का कष्ट करें अन्यथा 15 दिनों बाद पार्टी अनशन पर बैठेगी और उस वक़्त तक नही उठेगी जब तक क्षेत्र के लोगो को उनका हक नही मिल जाता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article