प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, मेघनगर में भाजपा मण्डल की बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, मेघनगर में भाजपा मण्डल की बैठक संपन्न | New India Times

देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा मनायेगी जिसे लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा मन्दिर प्राँगण में मेघनगर मण्डल की बैठक सम्पन हुई।

बैठक में मण्डल प्रभारी ओम शर्मा ने बताया सेवा के महत्व के साथ ही राष्ट्र और समाज के समर्पण भाव को जागृत करेगी। इसको लेकर बीजेपी पूरे जिले मे कई कार्यक्रम चलायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 20 साल पूरा करेंगे 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब से लेकर अब तक नरेंद्र मोदी लगातार संवैधानिक पद पर बने हुए हैं।

मेघनगर मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत ने कहा कि बीजेपी लोगों को सेवा के महत्व के साथ ही राष्ट्र और समाज के समर्पण भाव को जागृत करेगी।

इसको लेकर बीजेपी पूरे जिले व मण्डल स्तर पर कई कार्यक्रम चलाएगी। जिला मुख्यालय और मंडलो में पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके जनकल्याण के कामों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा नमो ऐप पर भी वर्चुअल प्रदर्शनी होगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियो को वैक्सीनेशन के लिए पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई। ये सभी नियुक्त प्रभारी पंचायतो तक पहुँच कर अपना अपना दाईत्व निर्वहन करेंगे और जिन लोगो को कोरोना के टीके नहीं लगे उन्हें टिके लगवायेगे और मंदिरों पर स्थानीय कार्यकर्ता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और स्वछता अभियान में भी सहभागिता करेंगे। बैठक में मण्डल महामंत्री रूपसिंह भूरिया, मण्डल उपाध्यक्ष बसु डामोर, बन्टी सिसौदिया, मण्डल मंत्री सावन पारगी, प्रताप बारिया, प्रेमसिंह बसोड़, प्रीतेश भानपुरिया, अमरु डामोर, मनीष डामोर, फारुख शेरानी, जिया कादरी, दशरथ सिंह कट्ठा, बल्लू भूरिया, शांति बेन सौलंकी, हकला भाई, भाविक बरोट, पूनमचन्द वसुनिया, कसन भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version