लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल रेलवे जंक्शन स्टेशन से गाडी संख्या क्रमांक 1067 फैजाबाद एक्सप्रेस भुसावल स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लिए रविवार को रवाना हो ही रही थी की इस दौरान गाड़ी में बैठे सीएनडब्ल्यू स्टाफ को कोच नंबर एस-9 के चक्कों में कुछ तकनीकी खराबी होने की आशंका लगी. जिसके लिए इस ट्रेन से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर चलती ट्रेन को रुकवा लिया गया. रेलवे अधिकारियों को जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे गए और कोच का निरीक्षण किया जिसमें चक्कों की जांच की गई. तकनीकी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोच के चक्कों में गड़बडी पाई गई. इसके चलते फैजाबाद एक्सप्रेस को भुसावल स्टेशन के प्लैट फार्म नंबर 5 पर रोक कर गड़बड़ी वाले कोच निकालकर ट्रेन में नए कोच को लगवाया गया और सभी यात्रियों को अपने आसान क्रमांक के हिसाब से उसने समायोजित किया गया. इस सारी प्रक्रिया के लिए ट्रेन करीब चार घंटे देरी से चली. भुसावल स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन दोहपर 1:45 का है करीब चार घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से दोबारा शुरू किया गया. इस बीच ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी हुई क्योंकि ट्रेन समय पर तो आई थी लेकिन भुसावल स्टेशन पर तकलीनिकी खराबी के कारण चार घंटे देरी से चली थी. घटना की जानकारी मिलते ही सीएनडब्ल्यू स्टाफ, स्टेशन मास्टर एवं अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी की और अवरुद्ध बाधा को हटाकर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया.
