धोखाधड़ी का 25 हज़ार रूपये का इनामी आरोपी बिहार से हुआ गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

धोखाधड़ी का 25 हज़ार रूपये का इनामी आरोपी बिहार से हुआ गिरफ्तार | New India Times

हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. धोखाधड़ी केस के 25 हज़ार रूपये के इनामी आरोपी को 24 महीने बाद कोतवाली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

तिरुपति बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के छोटेलाल मोहल्ला बीबी जाई ने 4 सितंबर 2019 को थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पिन्टू शाह निवासी मुजफ्फरनगर बिहार के द्वारा पशु आहार डिलीवरी के नाम पर अपने खाते में ₹3 लाख डलवाए थे और अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गया था. फरार चल रहा अभियुक्त न्यायालय में हाजिर ना हुआ और लगातार फरार चल रहा था जिसके कारण पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने उसके ऊपर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।

हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली के नेतृत्व में 10 सितंबर को मुजफ्फरनगर बिहार के लिए उ0 नि0 नरेश चन्द्र को पुलिस टीम के साथ रवाना किया गया. पिन्टू शाह को लक्ष्मी नगर केलवा पैगंबरपुर बैरिया जनपद मुजफ्फरनगर बिहार से गिरफ्तार कर चौक कोतवाली लाया गया और अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि 24 माह पहले चौक कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें अभियोग के हाजिर ना होने पर पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था. चौक कोतवाली पुलिस ने पिन्टू शाह को मुजफ्फरनगर बिहार से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version