सेन समाज ने हमेशा समाज एवं देश हित में काम किया है: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सेन समाज ने हमेशा समाज एवं देश हित में काम किया है: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सेन समाज ने हमेशा समाज एवं देश के हित में कार्य किया है, सेन समाज भारतीय समाज का महत्वपूर्ण अंग है।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र रविवार को दतिया में सेन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सेन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज सभी समाजों में आपसी प्यार परोसने का कार्य करता है लेकिन मोबाइल क्रांति ने एक दूसरे से अलग कर दिया है। मोबाइल के माध्यम से हजारों फ्रेंड्स जुड़ सकते हैं वहीं पड़ौसियों से दूरिया बनती जा रही है। जबकि आज लोगों के बीच प्रेम की आवश्यकता है। यह समाज संगठित करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सेन समाज के लिए जो भी उनके द्वारा कार्य किए गए हैं वह उनका फर्ज था। सेन समाज ने हमेशा से उनको सहयोग दिया है। वह सेन समाज के दुख-सुख में रहकर हर समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगे। सेन समाज द्वार गृह मंत्री का साफा बांधकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, सर्वश्री प्रशांत ढेंगुला, गिन्नी राजा परमार, वीपी सेन, सेठी सेन, परमानंद सेन, पंकज गुप्ता, प्रवीण पाठक, अतुल भूरे चैधरी, वीर सिंह कमरिया, अमित महाजन, बलदेव राज बल्लू, सेवा राम शर्मा, मुकेश यादव, विनय यादव, रघुवीर कुशवाहा, रामस्वरूप सेन, रमाकांत मिश्रा, जीतू कमरिया आदि उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान…
कार्यक्रम में जिनका सम्मान हुआ उनमें सर्वश्री दिनेश सेन, विजय सेन, महेश सेन, बाला प्रसाद सविता, रामकिशुन सविता, परमानंद सविता, ओम प्रकाश सेन, अरवन्द सेन, बद्री प्रसाद सेन, परशुराम सेन, सीएल सेन, बाबूलाल सेन, सुरेश चंद्र सेन, रामस्वरूप सेन, मनमोहन सेन, घनश्याम सेन, बलराम सेन, रामस्वरूप सेन, बीपी सेन, अशोक सेन, संतोष सेन, नवल किशोर, भगवान दास सेन, लक्ष्मी नारायण सेन, सील चंद्र सेन, नारायण दास सविता, महेश सेन, रामअवतार वर्मा, लल्लूराम सेन, मुरारी सेन, लक्ष्मी नारायन सेन, राकेश सेन, रामबिहारी नापित, रामेश चंद्र सेन शामिल हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version