अकोला शहर की अजब कहानी, रोड लाइट दिन में रोशन, रात में गुल | New India Times

अवेस सिद्दीकी, अकाेला (महाराष्ट्र), NIT; ​
अकोला शहर की अजब कहानी, रोड लाइट दिन में रोशन, रात में गुल | New India Timesअकोला शहर में विगत कई दिनों से विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट के खंबों पर लागाए गए एल इ डी लाइट दिन में चालू रेहते हैं तथा रात में अनेक इलाकों में लाइट बंद रहने की वजह से कइ इलाकों में अंधेरा रहता है। जिसकी वजह से चोर उचक्के सक्रिय हो रहे हैं। इस संदर्भ में बार बार अकोला महानगर पालिका से शिकायात करने पर भी कोई कारवाई नहीं की जा रही है।​अकोला शहर की अजब कहानी, रोड लाइट दिन में रोशन, रात में गुल | New India Timesशहर में बार बार बंद पडने वाले स्ट्रीट लाइटों के लिए मनपा ने करोडों रुपय खर्च किए हैं, लेकीन योग्य नियोजन न करने की वजह से योजना की ऐसी तैसी करने का आरोप नागरिकों द्वारा लागये जा रहे हैं। मनपा के इस लचर रवैये की वजह से शहर के बहुत से इलाकों में अंधेरा है। मनपा की इस अनदेखी से स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रती रोष व्याप्त है। शहर के कई इलाकों में दिन भर स्ट्रीट लाइट जलती रहती है और रात में बंद हो जाती है। इस व्यवस्था को जल्द बदलने की नागरिको द्वारा मांग की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version