मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद | New India Times

स्थानीय अपराध अनुसंधान शाखा धुले ने साक्री तहसील स्थित कुडाशी ग्राम की श्री मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के आरोप में गुजरात के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनीयों के 94000 रूपये कीमत के 10 मोबाइल फोन बरामद किये हैं.

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजी बुधवंत ने बताया कि साक्री तहसील क्षेत्र के कुडासी गांव में विशाल बळीराम बागुल की मोबाइल फोन बिक्री की दुकान में अज्ञात चोरों ने 28-29 अगस्त की रात सेंधमारी कर हजारों रुपए के 11 मोबाइल फोन चुरा लिए थे जिसकी शिकायत पिंपलनेर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच पिंपलनेर तथा क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही थी कि इसी बीच पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि गुजरात से कुछ शातिर बदमाश पिंपलनेर वार्षा के रास्ते आने वाले हैं. इस मुखबिरी पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अधिकारी शिवाजी बुध्वन्त ने एक दल का गठन कर मोबाइल बिक्री करने वाले गिरोह को पकड़ने के निर्देश जारी की, जिसके चलते टीम ने पिंपलनेर क्षेत्र के वार्षा गांव में जाल बिछाकर संदिग्ध भरत तुकाराम कामली, मनेश तुकाराम ठाकरे, भाऊराव बाबलू चौरे निवासी मालगा, ता.सुबिर, जिला डांग गुजरात को धर दबोचा और उनकी तलाशी ली गई. पुलिस ने थैली से 10 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने जब्त किया। जांच पड़ताल में संदिग्धों ने पुलिस के सामने इकबालिया बयान दिया कि उन्होंने यह चोरी की मोबाइल साक्री तहसील के कुडासी गांव की श्री मोबाइल दुकान से चुराए थे। तीनों बदमाशों को पिंपलनेर पुलिस के हवाले किया गया है।

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव के मार्गदर्शन में एलसीबी निरीक्षक शिवाजी बुधवंत, पीएसआई योगेश राऊत,एएसआई सुनिल विंचुरकर,हेड कांस्टेबल संजय पाटील, प्रकाश सोनार, श्रीकांत पाटील, प्रभाकर बैसाणे, पुलिस नाइक संदीप सरग, मनोज पाटील,योगेश चव्हाण, पंकज खैरमोडे, चेतन कंखरे, सुनिल पाटील, मनोज महाजन, राहुल गिरी, कैलास महाजन ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version