डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी के इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी के इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी को इंसाफ दिलाने के लिए सैकड़ों संख्या में लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाला कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राबिया सैफ़ी को 27 अगस्त को दिल्ली के संगम विहार इलाके की रहने वाली राबिया की फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में ले जाकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। राबिया के शरीर पर 50 से भी ज्यादा चाकुओं के घाव मिले थे। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर को अलग अलग टुकड़ों में काट दिया था। उसके गले और सीने के हिस्से को बड़ी ही बेरहमी से काटा गया था। इस मामले का सीबीआई जांच हो और राबिया के हत्यारों को फांसी की सजा हो, पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए।

डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी के इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस मौके पर पीपुल्स एलाइंस की नेता अज़ीमुश्शान फारूकी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने घटना होने के चार दिन बाद बस कुछ मुआवजे की बात की है। अभी तक इस मामले में सभी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पीपुल्स एलाइंस की मांग है की सरकार राबिया के साथ हुई घटना की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराए। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी अपराधियों को फांसी की सजा दे। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। वहीं इस मौके पर अज़ीमुश्शान फ़ारूक़ी, जावेद, अहमद, मलिक मुमताज़, राशिद, अबरार, फैयाज, यासीन, अरशद, मेराज, फारूक, सेराज अहमद, आफ़रीदी, सुब्हान, अकरम, मुराद, शादाब, शहबाज और सैकड़ों लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version