वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ नगर की सड़कों के किनारे अतिक्रमण के चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। बताते चलें कि फुटपाथ पर पैदल चलने वाले राहगीर नहीं चल सकते क्योंकि दुकानों से अधिक सामान व्यपारियों ने फुटपाथ पर रख कर कब्जा कर लिया है। वहीं ठेले, खोखे, खोमचे, चाय, चाट पकौड़ी के होटल भी फुटपाथ पर ही खुले हैं। सड़क पर वाहन भी खड़े रहते हैं। इसलिए पैदल यात्री अपनी जान जोखिम में डाल सड़क से ही गुजरने को मजूबर हैं और हादसों के शिकार हो रहे हैं। अक्रिमण के कारण सड़कें सिकुड़ कर पतली गली सी बन गई हैं। कहीं-कहीं तो फुटपाथ के साथ-साथ सड़क ही विलुप्त हो गई हैं। जिस पर आए दिन पैदल यात्रियों को दुकानदारों द्वारा बेइज्जत भी किया जाता है। जरा सा सामान में वाहन लग जाने से लोग एक जुट हो पैदल यात्रियों की धुनाई कर डालते हैं। लोगों का जरूरी कामों से नगर में आना जाना बना रहता हैं छात्र छात्राओं को भी निकलना होता है फुटपाथ पर ग्रामीणों द्वारा अपने वाहन आड़े तिरछे कर खड़े कर समस्या को और भी बढ़ा दिया जाता है जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं अधिकारियों को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ जाता है, लेकिन फुटपाथ पर कब्जा जमाए लोगों की सेहत पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता, इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
