हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में आखिरकार पुलिस ने 48 घंटे में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं मृतक का साढू का बेटा ही निकला है। अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। तीनों चोरी करने घर में घुसे थे इस दौरान जिसकी नींद खुलती गई वह उसे मारते गए। एक-एक करके मौसा, मौसी और मौसेरी बहन को मौत के घाट उतारा दिया. इस मामले में मास्टर माइंड भतीजा तो नहीं पकड़ा गया है लेकिन पुलिस ने एक आरोपी तरुण उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। यह पेशेवर चोर है। उसने पुलिस को पूरी घटना बयां की है। पूरी प्लानिंग मृतक के भतीजे सचिन पाल ने बनाई थी इसमें मोनू भी शामिल था।

घोड़ा ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी के इरादे से ही घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए थे। जब चोरी कर रहे थे तो सबसे पहले मौसी सरोज की नींद खुली। उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौसा और बहन की नींद खुल गई, उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
