बी.सी. सखी गांवों में प्रदान करेंगी बैंकों की सभी सेवा, बी.सी. सखी में चयनित महिलाओं का दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बी.सी. सखी गांवों में प्रदान करेंगी बैंकों की सभी सेवा, बी.सी. सखी में चयनित महिलाओं का दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण | New India Times

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए बी.सी. सखी चयनित महिलाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी) बहराइच में शुरू किया गया है। 6 दिवसीय निःशुल्क आवासीय बैंकिंग प्रशिक्षण का शुभारम्भ निदेशक, आशीष कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न समूह से आई हुई 35 प्रतिभागी जो कि विभिन्न समूहों से जुडी हुई हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन अन्तर्गत यह योजना मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महात्वाकाक्षी योजनाओं में से एक है. ’एक पंचायत, एक बी.सी. सखी’ में चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निदेशक महोदय ने सभी प्रतिभागियों को बी.सी. सखी का महत्व बताते हुए उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही यह भी अवगत कराया कि बी.सी. सखी ग्राम पंचायत स्तर पर निर्बल और कम आय वाले परिवार को बैंकिंग और वित्तीय सहायता पहुंचाएंगी। इसमें बचत खाता खोलना, बीमा करना और अन्य वित्तीय योजनाएं शामिल हैं साथ ही सभी को अपना कर्तव्य ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी से निभाने हेतु प्रेरित किया। सभी से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारम्भ करने हेतु विश्वास व्यक्त किया एवं सभी प्रतिभागियों को संस्थान के द्वारा मुहैया करायी जा रही सभी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिये कहा जो संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article