लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर के राधाकृष्ण प्रभात फेरी परिवार ने
मंगलवार को शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजन किया था. शिक्षक सम्मान के इस कार्यक्रम में शहर के भाजपा विधायक संजय सावकरे तथा बोधराज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस अवसर पर भुसावल व्यापारी सांठना के अध्यक्ष राधेश्याम लाहोटी द्वारा कई गणमान्य शिक्षको को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राधेश्याम लाहोटी ने कहा की श्री राधाकृष्ण प्रभातफेरी के सभी नियमित सदस्यों की निष्ठा को देखकर प्रसन्नता हो रही है. आज हम सभी अपने शब्द सुमनों से भावनाओं को संवार कर अपने प्रभातफेरी के शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आदर व्यक्त करते है. कोरोना संक्रमण एवं शासकीय नियमों के कारण सार्वजनिक स्थल पर हम अपने सभी सम्माननीय गुरुजनों का सत्कार नही कर सके. हम सभी को इस बात का खेद और दुख है.
इस कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र वर्मा, प्रो दिनेश राठी, निकेश अग्रवाल, डॉ जे.पी सुचिक, जगदीश शर्मा, द्विवेदी, मनोज माहेश्वरी, डॉ शुभांगी राठी, संजीवनी लाहोटी, प्रकाश विस्पुते आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राधेश्याम लाहोटी, जी.आर ठाकुर, संजय अग्रवाल, जे.बी कोटेचा, डॉ साधना शर्मा उपस्थित थे. डीआरएम कार्यलाय द्वारा आयोजित मैराथन में प्रथम आने पर विधायक संजय सावकरे ने प्रभात फेरी सदस्य ममता जांगिड़ को भी सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम लाहोटी ने किया और आभार सुनील लाहोटी ने व्यक्त किया.
