जयारोग्य चिकित्सालय में पकड़ा गया फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आरोपी, फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में सीएमएचओ ने गठित की जांच कमेटी | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

जयारोग्य चिकित्सालय में पकड़ा गया फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आरोपी, फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में सीएमएचओ ने गठित की जांच कमेटी | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा ने मीडिया को बताया कि जयारोग्य चिकित्सालय में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आरोपी पकड़ा गया है, पकड़ा गया आरोपी मात्र 5 हज़ार रुपये लेकर महज आधा घण्टे में फर्जी कार्ड बना देता था, गिरोह के सदस्यों की संख्या दो बताई गई है। पकड़े गए आरोपी से 34 फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद किये गये हैं साथ ही एक लैपटॉप और थम्ब मशीन भी बरामद की गई है.

जयारोग्य चिकित्सालय में पकड़ा गया फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आरोपी, फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में सीएमएचओ ने गठित की जांच कमेटी | New India Times

जयारोग्य चिकित्सालय अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस को सौंपा दिया है. उक्त प्रकरण की जांच कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने कमेटी गठित कर दी है। जिसमें ग्वालियर जिले के आयुष्मान निरामयम योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, सह नोडल अधिकारी डॉ महेन्द्र पिपरौलिया एवं विडोल हेल्थ केयर एजेंसी के जिला हेड रितेन्द्र चौधरी को रखा गया है। यह समिति पूरे प्रकरण की एक सप्ताह में जांच कर सीएमएचओ ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

By nit

Exit mobile version