नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बांसी ब्लॉक क्षेत्र में 'फिट इंडिया' कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बांसी ब्लॉक क्षेत्र में 'फिट इंडिया' कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

नेहरू युवा केंद्र, सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में आज ब्लॉक बांसी के ग्राम पंचायत जनियाजोत में फिट इंडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सनोज यादव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।
कार्यक्रम के अतिथि पूर्व रामचंद्र (प्रधान), पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनोज कुमार यादव रहे।

नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बांसी ब्लॉक क्षेत्र में 'फिट इंडिया' कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम की अगली कड़ी में पूर्व युवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक मनोज यादव ने अपने उद्बोधन में कहा स्वस्थ शरीर और हेल्दी रहने के लिए हम न जाने कितने प्रयास करते हैं लेकिन कई बार हम अपनी दिनचर्या में ऐसी बातों को नजरंदाज कर देते हैं जो हमारी सेहत पर बहुत असर डालती है. हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. दिन की शुरुआत हेल्दी हेबिट्स के साथ करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ और खुश रहना बहुत जरूरी है. अगर आप फिट हैं तो दिनभर आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपट सकते हैं. जबकि दिन की शुरुआत जल्दबाजी में करने पर कई मुश्किलें पैदा हो जाती हैं इसलिए कहा जाता है अपने हर दिन की शुरुआत दिनभर की योजना बनाने के साथ करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. आप पूरे दिन एक्टिव और स्वस्थ महसूस करेंगे।
वहीं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के सदस्यों ने नेहरू युवा केंद्र से अपील की कि विगत वर्षों की भांति विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाने की कृपा करें ताकि हम विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और अपने गांव समाज का नाम रोशन कर सकें।
इस दरमियान यूथ क्लब के सदस्य महेंद्र कुमार, मुकेश, जुबेर, मोहम्मद कैफ, विनय कुमार, रामधनी, सुभाष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version