यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के द्वारा सीडीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों व पी डी खाते वाले शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग की। जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी व जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि सीडीईओ प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें ऐसे शारीरिक शिक्षक जिनकी अभी जून 2021 में कॉन्सलिंग हुए हैं औऱ कई पीटीआई राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थगन ले आये तो ऐसे एक विधालय में दो-दो पीटीआई हो गए तो उनकी सैलरी नहीं बन पा रही है ऐसे में तीन माह बीत चुके हैं. दूसरे जिले से यहाँ नोकरी कर रहे हैं तो उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उनका सैलरी समायोजन कर उन्हें वेतन दिलवाने की मांग की। वहीं पी डी खाते वाले जिले भर के कई शिक्षकों का वेतन बजट होते हुए भी जुलाई माह से नहीं मिल पा रहा है ऐसे में शिक्षकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। कई शिक्षकों को तो चार माह हो गए बजट उपलब्ध है फिर भी वेतन नहीं मिल रहा है. सीडीओ मुकेश गर्ग से फोन पर बात कर समस्या का तीन दिन में हल करने का संघ को आश्वासन दिया गया है. इस अवसर पर चन्द्रभान चौधरी, रेखा शर्मा, चौलसिंह, राकेश प्रजापति, भगवानसिंह, रामवरन कपासिया, नरेंद्र यादव, राहीश फारुखी आदि उपस्थित रहे.
