आज सोशल मीडिया पर सबसे हॉट टॉपिक रहा जीएसटी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आज सोशल मीडिया पर सबसे हॉट टॉपिक रहा जीएसटी | New India Timesआज सोशल मीडिया पर सबसे हॉट टॉपिक के रूप में जीएसटी सबसे ऊपर चल रहा है। फेसबुक और ट्विटर पर लोग जीएसटी को लेकर खूब मजे ले रहे हैं । जहाँ कुछ यूजर नए कर सुधार के लिए मोदी सरकार की सराहना कर रहे है तो कुछ ऐसे भी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथो ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जीएसटी देश के लिए इतना ही जरुरी था तो कांग्रेस सरकार में बीजेपी ने इसको लागू क्यों नहीं होने दिया?

हालांकि जीएसटी को पूरे देश में लागू कर दिया गया है लेकिन विपक्ष का आरोप है की सरकार ने अधूरी तैयारियों के साथ इसको लागू किया है। जो सच भी साबित होता दिख रहा है। क्योंकि देश के अलग अलग हिस्सों से व्यापारी ऐसी शिकायत कर रहे हैं कि अभी भी सरकार का टैक्स सिस्टम पर वैट के आधार पर ही काम कर रहा है। सरकार ने बिना सिस्टम अपडेट किये जीएसटी को लागू कर दिया है। इसको लेकर कारोबारियों के अन्दर काफी निराशा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version