कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा नवनिर्मित पाॅलिटेक्निक बॉयस हॉस्टल का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा नवनिर्मित पाॅलिटेक्निक बॉयस हॉस्टल का किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा पोलेटेक्निक कॉलेज के समीप नवनिर्मित पोलेटेक्निक बॉयस हॉस्टल का निरीक्षण किया। यह हॉस्टल पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है। इसकी लागत 784.00 लाख है। जिसमें 252 छात्रों के लिये बेहतर रूम तैयार किये गए हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिये कि यहां पर कम्प्यूटर कक्ष, लायब्रेरी, जिम एवं बेहतर ग्राउण्ड जिसमें क्रिकेट, बेडमिंटन, बास्केट बाल ग्राउण्ड की बेहतर सुविधा उपलब्ध करावाएं।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा नवनिर्मित पाॅलिटेक्निक बॉयस हॉस्टल का किया गया निरीक्षण | New India Times

यहां पर सभी खिडकियों में मच्छर जाली अनिवार्य रूप से लगाएं। यहां की छत पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया एवं इस हॉस्टल का तत्काल लोकापर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री ए.एस. भिण्डे, पोलेटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री गीरीश गुप्ता, एसडीओ पीआईयू श्री साल्वे आदि उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version