जिला गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड दतिया की बैठक कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जिला गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड दतिया की बैठक कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न | New India Times

जिला गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड दतिया की बैठक सोमवार को कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 25 गौ-शालाओं के लिए मार्च से जून 2021 तक के लिए 41 लाख 9 हजार 200 रूपये की राशि स्वीकृत की गई। जबकि 7 गौ-शालाओं में एक माह के लिए भूसा क्रय करने हेतु पांच लाख 20 हजार 800 रूपये की राशि का अनुमोदन किया गया।
कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की ऐसी गौ-शालायें जो सही तरीके से ग्राम पंचायतें संचालित नहीं कर रही हैं ऐसी ग्राम पंचायतों का संचालन स्थानीय महिला, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जाये। इसके लिए स्थानीय स्व-सहायता समूह से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि दतिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण वाहनों से पशु दुर्घटना होने की अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। घायल पशुओं को त्वरित उपचार मिल सके इसके लिए लिफ्टर का प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डाॅ. राकेश शर्मा ने बैठक के शुरू में बताया कि जिले में 25 गौ-शालायें शासकीय एवं 7 गौ-शालायें अशासकीय क्षेत्र में शामिल हैं। उन्होंने इन गौ-शालाओं में पशुओं की उपलब्धता की जानकारी देते हुए दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया और निजी क्षेत्र में गौ-शाला संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों की भी जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article