आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में जिले के अतिथि शिक्षकों ने काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराते हुए किया कार्य | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में जिले के अतिथि शिक्षकों ने काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराते हुए किया कार्य | New India Times

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के.सी.पवार के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जिलों में अतिथि शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाते हुये मध्यप्रदेश सरकार का विरोध जताया। किंतु 5 सितंबर शिक्षक दिवस रविवार होने के कारण विद्यालय की छुट्टी रही तो वहीं बहुत सी जगह शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किंतु मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों ने लगभग 12 वर्षो से भी अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक कोई सफलता नहीं मिली। इसीलिये 6 सितंबर दिन सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ -साथ छिंदवाड़ा जिले के स्कूली अतिथि शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस और मध्यप्रदेश सरकार का विरोध कर काला दिवस मनाया। जिला संघठन के तत्वाधान में अतिथि शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और सरकार का विरोध जताया. संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार अतिथि शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय कर रही है, अतिथि शिक्षकों की मांगों पर सरकार ने आज तक कोई ठोस निर्णय या कार्यवाही नहीं की जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके और न ही कोई योजना बनाई। जिससे प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षको में रोष व्याप्त है। अतिथि शिक्षकों के द्वारा सरकार से 12 माह का सेवाकाल और 62 वर्ष की उम्र तक पद स्थायित्व की मांग की जा रही है जिसको लेकर लगातार आंदोलन भी किया गया है उसके बाद भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही कम और अल्प मानदेय में कार्य कराया जा रहा है और अतिथि शिक्षकों के लिए कोई लाभ दायक योजनाएं भी नहीं बनाई गई और न ही अतिथि शिक्षको के हितार्थ हेतु कोई कार्य किया गया। जिसको लेकर आज अतिथि शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी फोटो खींचकर और अपनी वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया ताकि सरकार तक अतिथि शिक्षकों की मांग पहुंच जाए और सरकार अतिथि शिक्षकों के हितों के लिए कोई ठोस निर्णय ले सके। इन्हीं सब परिस्थिति को देखते हुए आज छिंदवाड़ा जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया और अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार से गुहार लगाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कहार के साथ कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी योगेश चौरसिया, मुकेश साहू सहित जिले के अनेक अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

By nit

Exit mobile version