जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र), NIT; 
हरदा जिले के ग्राम कडोला की एक बालिका 21 दिनों से लापता है जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। खिरकिया थाना छीपाबड़ अंतर्गत ग्राम कडोला राघव की बालिका निकिता उम्र 16 साल 9/6/2017 से शाम 5:00 बजे बिना बताए घर से कहीं बाहर गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। 21 दिन होने के बाद अबतक उसकी कोई जानकारी नहीं मल पाई है। परिजनों ने थाना छीपाबड़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस भी इस नाबालिग लड़की का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
