यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शिक्षकों को याद और प्रोत्साहित किया जाता है जिन्होंने शिक्षा में नवाचार, जरूरतमंद बालक बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में मदद की हो साथ ही उन समस्त शिक्षकों को शिक्षा में बेहतर योगदान देने के लिए सरकार द्वारा इस दिन सम्मानित भी किया जाता है। इसी क्रम में राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सीबीईओ बसेड़ी रामखिलाड़ी को सेवा निवृति की विदाई दी। कार्यक्रम का आयोजन खाटूश्याम सीनियर सेकंडरी स्कूल सरमथुरा में आयोजन हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत सीबीईओ रामखिलाड़ी ने अपने जीवन संघर्ष को याद करते हुए जीवन को सच्चाई और पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। बरगदमैन के नाम से जाना जाने वाले शिक्षक नरेंद्र यादव, अध्यक्ष रेखा शर्मा, चंद्रभान चौधरी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी, जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला महामंत्री भगवान सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष बरगदमेन नरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सरमथुरा परमानंद शर्मा, प्रधानाचार्य मडासिल रामगोपाल मीणा, भूरा सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
