सुखद भविष्य के लिए पौधारोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार करें: अशोक शर्मा. चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने आयोग परिसर में कि पौधारोपण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सुखद भविष्य के लिए पौधारोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार करें: अशोक शर्मा. चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने आयोग परिसर में कि पौधारोपण | New India Times

चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में पौधारोपण का आयोजन आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा के मुख्य अतिथि में किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुखद भविष्य के लिए हमें अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है और पौधारोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार कर हम सुखद भविष्य की कल्पना कर सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अनिवार्य रूप से पौधारोपण करना चाहिए और पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह उसका लालन-पालन करना चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने बेल पत्र का पौधा लगाया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव में कहा की भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों में देवताओं का वास माना जाता था इसलिए उनकी पूजा की जाती थी वर्तमान समय में स्वच्छ वातावरण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए जिससे ना सिर्फ प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी, बल्कि विभिन्न प्रकार के फल फूल औषधि भी हमें पेड़ों से प्राप्त होती है ।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सभी अधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि समिति शैक्षणिक क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने कार्यक्रम में पधारे सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम 5 वर्ष लगाकर पेड़ बनने तक उनकी सही प्रकार से देखभाल करने का दायित्व लेना चाहिए। कार्यक्रम में समिति के सचिव जितेन सिंह राजोरिया, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के सदस्य यदुनाथ शर्मा, रीडर लक्ष्मी चंद गुप्ता, बलवीर सिंह, देशराज जोशी, सतीश कुमार शर्मा, मनीष कुमार गोयल, देशराज सिंह व कमलेश मीणा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article