एनसीपी लीडर डाॅ आसिफ शेख ने सहायक आयुक्त श्रीमती कल्पिता पिंगले से अस्पताल में भेंट कर पुस्तक की भेंट | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

एनसीपी लीडर डाॅ आसिफ शेख ने सहायक आयुक्त श्रीमती कल्पिता पिंगले से अस्पताल में भेंट कर पुस्तक की भेंट | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता, महाराष्ट्र राज्य के पुर्व राज्यमंत्री दर्जा व विरोधी पक्षनेता डॅा आसिफ शेख ने ठाणे महानगरपालिका के वर्तमान व मिरा भाईंदर महानगरपालिका के तत्कालीन सहाय्यक आयुक्त श्रीमती कल्पिता पिंपळे मॅडम से ठाणे के ज्युपिटर हॅास्पिटल में जाकर मुलाकत कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार के जीवनी पर प्रकाशित ‘योद्धा‘ पुस्तक भेंट की। बता दें कि चार दिन पहले ठाणे मनपा क्षेत्र के अवैध फेरीवालों पर कारवाई करते समय अमरजीत यादव नामक फेरीवाले ने सहायक आयुक्त मैडम पर धारधार चॅापर से जानलेवा हमला किया था जिसके कारण असिस्टंट कमिशनर श्रीमती कल्पिता पिंपले मॅडम की तीन ऊंगलियॅा कट गई थी और साथ ही उनके सुरक्षा रक्षक पर भी हमला हुआ था। ठाणे के अस्पताल में दोनों पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने अपराधी आरोपी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने साफ लब्जों में अवैध परप्रांतीय फेरीवालों पर कडी कारवाई करने की मांग की है और जेल से छूटने के बाद अपराधी यादव को सबक सिखाने की बात भी कही है। इस बीच पिंपले मॅडम ने कहा है कि वो निडर हैं, ऐसे हमले से नहीं डरेंगी और स्वस्थ होने पर फिर से अवैध फेरी वालों पर कानुनी कारवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article