मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, मेघनगर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया जोरदार स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, मेघनगर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया जोरदार स्वागत | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें मेघनगर युवक ब्लॉक के अध्यक्ष पद से रोशन बारिया नवाजे गये. मेघनगर शहर अध्यक्ष पद से अन्नसिंह वसुनिया नवाजे गये, मुकेश डिडोर, मदरानी नगर के अध्यक्ष पद से नवाजे गए. कमलेश भाबोर काकनवानी अध्यक्ष पद से नवाजे गये, गोविंद भाबोर खवासा नगर अध्यक्ष पद से नवाजे गए तो सुनील चरपोटा थांदला अध्यक्ष पद से नवाजे गए. इसी तरह पूरे जिले में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस ने कार्यकरणी घोषित की है.

जिला अध्यक्ष विजय भबोर, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, झाबुआ विधानसभा अध्यक्ष हेमेंद्र (बबलू कटारा) ने मेघनगर विधायक कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों का मुंह मीठा कर जोरदार स्वागत किया.
इस अवसर पर युवक कांग्रेस के राजा मानसिग, विक्की डोडीयार, शहारुक खान, विक्की चारेल, हरीश पंचाल, जितेंद्र बंधु आदि पदाधिकारी, कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article