महापौर जी अब तो मौन व्रत तोड़ो; बेसहारा गो- वंश और कांजी हाउस के मामले को लेकर उप महापौर सहित 11 पार्षद आमरण अनशन में हुए शामिल | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​महापौर जी अब तो मौन व्रत तोड़ो; बेसहारा गो- वंश और कांजी हाउस के मामले को लेकर उप महापौर सहित 11 पार्षद आमरण अनशन में हुए शामिल | New India Timesपिछले 4 दिनों से भाजपा के पार्षद भगवती प्रशाद गौड़, श्याम सुंदर चांडक, भाजपा नेता दीपक व्यास बीकानेर नगर निगम परिसर में गो वंश संरक्षण और गो- शाला के निर्माण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, फिर भी भाजपा बोर्ड के ही महापौर मूक बने बेठे हैं और किसी भी प्रकार का सार्थक प्रयास नजर नहीं आ रहा है लेकिन आज से उप महापौर 11 पार्षदों और कुछ भाजपा नेताओं के साथ इस आमरण अनशन में शामिल हो गए हैं।

महापौर की शिथिलता के चलते आज उप महापौर अशोक आचार्य सहित भाजपा से जुड़े 11 पार्षद और कुछ भाजपा नेताओं को मिलाकर 14 जने आमरण अनशन पर बैठ गये और धरना स्थल पर लगे वशुन्धरा राजे जिंदाबाद और महापौर मुर्दाबाद के नारे। धरना स्थल पर लगातार बीकानेर के भाजपा से जुड़े नेता और आम समाज सेवी लोग आकर अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं और अब यह आंदोलन जन आंदोलन बनता जा रहा है। के के शर्मा, युधिष्ठर सिंह , पुनीत ढाल, अजय सिंह, वार्ड 57 के अध्यक्ष आनंद सोनी, मोहमद ताहिर, मधुसूदन, आदर्श शर्मा, अंकुर शुक्ला, राजेंद्र शर्मा सहित सभी ने महापौर की निस्किर्यता पर रोष प्रकट किया है। वही मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह मनणा ने प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा के बयान को दोहराते हुए कहा कि जो महापौर अपने ही दल के पार्षदों का विश्वाश खो चुका है और जन हित से जुड़े मुद्दे का समाधान नहीं कर सकता उसे इस्तीफा दे देना चाहिये। अगर जल्द इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा नखर निगम के सामने महापौर का पुतले दहन करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version