मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र के बिलावरकला में करंट लगने से युवक की मौत हुई हो गई. पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर बिजली विभाग के एई एवं जेई और मृतक के पिता पर धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया गया है.
नगर निरीक्षक मुकेश द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की लापरवाही के कारण मामला घटा जिस पर दोनों पर प्रकरण दर्ज किया गया है. बीते पिछले माह में बिलावरकला में एक 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हुई थी जिस पर परिजनों द्वारा बिजली विभाग का घेराव भी किया गया था, पुलिस प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पर मामला कायम किया गया है.
11000 केवी लाइन के नीचे मृतक के पिता ने मेड ऊपर की थी और बिजली विभाग के एई राजीव रंजन और जेई डिक्शन सिंह को जब जमीन से 2 फीट दूरी रह गई थी तो उनको उस समय सुधार करना चाहिए था उनकी भी लापरवाही है जिसके कारण दोनों पर 304 A का प्रकरण दर्ज किया गया है: एसडीओपी एस के सिंह थाना जुन्नारदेव.
हमारे द्वारा घटना से 1 माह पूर्व ही सूचना पत्र दिया गया था, विद्युत अधिनियम में साफ तौर से विद्युत घटना में जितने भी जांच है विद्युत इस्पेक्टर द्वारा जांच की जा रही है उसके उपरांत ही पुलिस प्रशासन को मामला पंजीबद्ध किया जाना था: राजीव रंजन, एई, बिजली विभाग.
