वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन व नगर विकास राज्य मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रसारित कार्यक्रम जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना व पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद हुआ जिसका लाइव प्रसारण नगर पंचायत बरवर के सभागार में कराया गया। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में नगर पंचायत अध्यक्षा नसरीन बनो ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित पुनर्वास एवं स्वरोजगार हेतु शुभकामनाएं दी तथा अन्य पथ विक्रेताओं को इस योजना से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इस जनसंवाद लाइव प्रसारण कार्यक्रम में समस्त सभासद पवन कुमार, हिकमतुल्ला खां, मो० हनीफ, राहुल शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि वसीम विमलेश, राम सहाय व पंचायत कर्मी लिपिक रमाकांत, कन्हैया लाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर शोभित गुप्ता व सरफराज, बसंत लाल, अमित कुमार आदि की सहभागिता रही। कार्यक्रम में आये पथ विक्रेताओं ने कार्यक्रम के उपरान्त सरकार एवं पालिका प्रशासन का जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
