न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बहुत ही आकर्षक प्रस्तुतियाँ ऑनलाइन के माध्यम से प्रस्तुत की गईं। बच्चों द्वारा राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस, भजन या कविता, मटकी डेकोरेशन, राधा कृष्ण की पेंटिंग इत्यादि प्रस्तुत की गई। सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर इस आयोजन में हिस्सा लिया। स्कूल द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल द्वारा सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी गयी एवं स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन हेतु उनकी प्रस्तुति को व्हाट्सअप स्टेटस के माध्यम से प्रचारित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article