मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति के दुर्व्यवहार से परेशान पत्नी द्वारा परामर्श केंद्र की शरण लेने पर दोनों पक्षों से बात करने पर पता चला कि कुछ रिश्तेदारों के द्वारा दोनों की मासूमियत का फायदा उठाकर उनके बीच विवाद पैदा किया जाता है जिसपर दोनों को समझाइश देकर आपस में सीधी बात कराई गई। दोनों के द्वारा बात कर मामले की वास्तविकता को समझा गया तथा भविष्य में दूसरों के कहने पर आपस में कोई विवाद नहीं करने के साथ ही सद्भावना पूर्वक साथ में रहने का निर्णय लिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा आहुति शर्मा व रश्मि राय ने उक्त मामले में समझौते सहित अन्य चार प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत न होने से पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देते हुए प्रकरण नस्तीबद्ध किए।जबकि पांच प्रकरणों में समझौते की संभावना पाते हुए संबंधित पक्षकारों को राजीनामे के लिए समझाइश देकर सोच विचार के लिए समय प्रदान किया।
