रासुका के खिलाफ आप का चेतावनी उपवास खत्म, रासुका के खिलाफ हज़ारों ने किए हस्ताक्षर;   जनता के बीच काला कानून हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान चलाएगी आप : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​रासुका के खिलाफ आप का चेतावनी उपवास खत्म, रासुका के खिलाफ हज़ारों ने किए हस्ताक्षर;   जनता के बीच काला कानून हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान चलाएगी आप : आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार 1 जुलाई से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) का काला कानून लागू कर रही है। आम आदमी पार्टी इस काले कानून का लागातर विरोध कर रही है। सरकार को जगाने और जन जागृति के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा 24 घंटे एक चेतावनी धरने का आयोजन बोर्ड आफिस चौराहे पर किया गया था। इस उपवास पर प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल समेत 20 साथी भी उपवास पर थे।

आज उपवास को सुबह 11:30 बजे काली मिर्च का पानी पीकर समाप्त किया गया। इस उपवास के दौरान जनता को लागातर इस मुद्दे को समझाया गया और इस कानून को वापस लेने के लिए कानून वापसी के बैनर पर हस्ताक्षर भी करवाए गये। इस दौरान हज़ारों लोगों ने इस कानून को वापस लेने के लिए हस्ताक्षर किए।​रासुका के खिलाफ आप का चेतावनी उपवास खत्म, रासुका के खिलाफ हज़ारों ने किए हस्ताक्षर;   जनता के बीच काला कानून हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान चलाएगी आप : आलोक अग्रवाल | New India Timesउपवास समाप्ति के बाद इन्हीं हस्ताक्षरों के बैनर के साथ आप द्वारा बोर्ड आफिस चौराहे से चिनार पार्क तक रैली निकाली गई और सभी हस्ताक्षरों को अनुविभागीय अधिकारी को सौप दिया गया। 

इस दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में ‘काला कानून हटाओ प्रदेश बचाओ’ अभियान चलाएगी। इस अभियान में हर स्तर पर इस कानून का विरोध किया जाएगा और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी इस काले कानून के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। किसी भी सूरत में प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू नहीं करने दिया जाएगा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version