राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में शुरू हुआ जीवाजी विश्व विद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में शुरू हुआ जीवाजी विश्व विद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह | New India Times

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में विश्विद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह तथा सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
समारोह के शुभारंभ से पहले पारंपरिक रूप से राज्यपाल महोदय की अध्यक्षता में विश्व विद्यालय कार्य परिषद की विशेष बैठक हुई।
दीक्षांत समारोह में शिक्षण सत्र 2018-19 के 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 16 प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसी तरह शिक्षण सत्र 2019-20 के विद्यार्थियों को 51 स्वर्ण पदक व 18 प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा 180 पीएचडी उपाधि, एमफिल की 13 और पीजी की 228 उपाधि भी दी जाएंगी।
जीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति दिलाएंगी दीक्षांत शपथ।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे गोल्ड मेडल और कुलपति श्रीमती संगीता शुक्ला सौंपेगी उपाधि।

By nit

Exit mobile version