जमियत उलमा-ए-हिन्द ने गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का किया ऐलान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमियत उलमा-ए-हिन्द ने गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का किया ऐलान | New India Times

जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये जमीअत की तरफ से स्कालरशिप 2020 -21 का ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षा समय की बड़ी जरूरत है, उसके बिना आधुनिक और सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए ख़ासतौर से मुसलमानों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
मौलाना महमूद मदनी का कहना है कि यह छात्रवृत्ति सिर्फ प्रोफेशनल शिक्षा जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस, बी फार्मा, बी.ई, एम.टेक, बी.टेक, बी.आर्क, एम.आर्क के छात्रों को दिया जायेगा। उसके सिर्फ वही छात्र योग्य होंगे जिन्होंने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
इस वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए जरूरतमंद छात्र जमीअत की वेबसाइट
https://www.jamiat.org.in/masters/jamiat_scholarship_form/
से फॉर्म डाउनलोड करें एवं भर कर 1- बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-2 को 06 सितम्बर 2021 से पहले भेजें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version