लाखों रुपया के अवैध टिकटों की खरीद -बिक्री करने वाले दलाल गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

लाखों रुपया के अवैध टिकटों की खरीद -बिक्री करने वाले दलाल गिरफ्तार | New India Times

पटना रेलवे पुलिस बल (RPF) द्वारा अवैध रूप से टिकटों की खरीद -बिक्री करने वाले दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार 25 अगस्त को वर्तमान प्रभारी निरीक्षक पटना/राजेंद्र नगर ऋतुराज कश्यप के निर्देश पर कुंदन कुमार उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पटना के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। छापेमारी दल में पूजा रानी कैथवास, चिंताहरण पांडेय और सीआईबी दानापुर टीम थी। टीम ने पटना के महेंद्रु स्थित अमन कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में छापेमारी की तथा दुकान के संचालक को बड़ी मात्रा में रेलवे ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार कीया गया।

जप्त सामान का विवरण

  1. फ्यूचर ई-टिकट-03 नंबर की वैल्यू-7160/ – रु
  2. पिछला ई-टिकट-73 नंबर का मूल्य-115250/-
  3. मोबाइल फोन-01
  4. मॉनिटर-01
  5. सीपीयू-01
  6. माउस-01. 7.नकद-1300/ – रु.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version