गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

टीकाकरण महा अभियान की पूर्व संध्या पर कलेक्टर श्री संजय कुमार के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने जन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से टीकाकरण महा अभियान के तहत 25 एवं 26 अगस्त को ऐसे लोग जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है उनसे नजदीक के टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवाने की अपील की और कहा कि कोरोना से बचाव का एक ही हथियार है वह है टीकाकरण। रैली में अधिकारीगण, जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि हाथों में तख्ती लेकर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर रहे थे।
जन जागरूकता रैली बग्गीखाना से शुरू होकर तिगैलिया, टाऊनहाॅल किला चैक पर पहुंची। रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम दतिया श्री अशोक सिंह चैहान, एसडीओपी श्री सुमित अग्रवाल, तहसीलदार श्री नीतेश भार्गव, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य सर्वश्री राजू त्यागी, राकेश भार्गव, रफीक राईन, संतोष उपाध्याय, तन्मय मिश्रा, क्रिश भंबानी, बंटी चैरसिया पंकज नगरिया, अमर सिंह राजपूत, सूर्यकांत त्रिपाठी, हीरा गुप्ता, रामजीशरण राय, नीरज लिटौरिया आदि उपस्थित थे।
