वरिष्ठ नेता व मीरा-भाईंदर के पूर्व नगर सेवक मोहन पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव नियुक्त | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

वरिष्ठ नेता व मीरा-भाईंदर के पूर्व नगर सेवक मोहन पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव नियुक्त | New India Times

मीरा-भाईंदर की राजनीति में कद्दावर लोकनेते, भूमिपुत्र, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में कई बार रह चुके नगरसेवक व स्थायी समिति सभापति, बांधकाम सभापति, नियोजन सभापति मोहन मधुकर पाटिल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मुम्बई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व जलसंपदा मंत्री जयंत दादा पाटील ने की है। कैबिनेट मंत्री व महाराष्ट्र-सरकार के गृह-निर्माण मंत्री लोकप्रिय नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी भूमिपुत्र मोहन पाटील को पार्टी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित के लिए अभिनंदन किया है।
इस मौके पर मीरा-भाईंदर जिलाध्यक्ष अंकुश मालुसरे समेत राकांपा मीरा-भाईंदर, काशिमिरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। भायंदर (पूर्व) के खारी गांव के ‘ छाया बंगले ‘ पर लोकनेते भूमिपुत्र मोहन मधुकर पाटिल को शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का, आम जनमानस का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवक, नगरसेवक, एडवोकेट, प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकारों ने भी बधाईयां दीं हैं। साथ ही ‘ मल्हारी मार्तण्ड ‘ परिवार, ‘स्थानीय आगरी, कोली, मालवणी समाज, गुजराती- राजस्थानी समाज, सिंधी-पंजाबी, कच्छी समाज, उत्तर भारतीय, बिहारी समाज, दक्षिण भाषीय समाज के जागरूक लोग, शिवशक्ति हॉकर्स संघ, जैसल पार्क, जय मल्हार ग्रुप, खारी ग्रामस्थ मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता किशोर पाटील, रमेश पाटील, तुकाराम पाटील, संदीप पाटील, धर्मंण पाटील, डिकेश पाटील, विलास पांचाल , नंदकुमार पाटील, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग राकांपा खत्री, अल्ताफ कुरेशी, नाना तेरसे, राजेन्द्र जैतापकर, मधुकर पवार, गीता श्रीवास्तव, उमा अग्रवाल, ममता मोराईस, भारती ठक्कर आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version