वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र पसगवां के हल्का नम्बर 4 के ग्राम भोगीपुर मनी निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विरोधियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के हल्का नम्बर 4 के ग्राम भोगीपुर मनी निवासी जवाहर गौतम (45) शनिवार को सुबह 10:00 बजे अपने खेत पर गया था, परिजनों ने बताया कि जवाहर जब खेत से घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब हो रही थी और पलटी आ रही थी, परिजन उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा सीएससी पसगवां लेे गए जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना जवाहर के पुत्र लल्लन ने कोतवाली को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया।
बताते चलें कि 3 दिन पहले जवाहर के परिवार वालों ने गांव के ही मनीराम की कच्ची दीवार के किनारे से धरती के फूल खोदे थे जिस वजह से वह कच्ची दीवार गिर गई थी।जिसका प्रकरण भी पुलिस तक पहुंचा था और मामला रफा दफा कर दिया गया था। परन्तु इसी क्रम में मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि जवाहर को विपक्षियों द्वारा जहर दिया गया और उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर पुलिस उचित कार्यवाही करेगी।
