दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार | New India Times

कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरोह के दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अवैध असला सहित भारी मात्रा में चोरी और लूट का माल बरामद किया है।

हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, पवन कुमार पांडे अजीज गंज चौकी प्रभारी, उ0 नि0 नरेश चंद्र आदि पुलिस टीम ने डैम नहर पुलिया पर रोका गया तो अपराधियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जिसमें अशोक कुमार निवासी ग्राम बैठा खेड़ा थाना हैदराबाद जनपद लखीमपुर खीरी, दूसरा कमलेश राय निवासी ग्राम बाधी थमा समस्तीपुर हालिया निवासी गोल्डन स्टार कंपनी डी ब्लॉक 1622 नरेला नई दिल्ली को चोरी की दो मोटरसाइकिल भारी मात्रा में चोरी का माल सहित दो तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अशोक कुमार द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथी पंकज कुमार के साथ 1 कमरों का ताला तोड़कर चोरी करते हैं तथा चोरी का सामान ले जाकर अपने साथी राजन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम सिमरा थाना सरसा हरदोई तथा कमलेश को दिल्ली में देते हैं जो उस माल को दिल्ली में बेचते हैं इनके द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, साउथ सिटी तथा अन्य जगह अन्य जनपद लखनऊ में थाना मडिया तथा जनपद खीरी में थाना हैदराबाद क्षेत्र में चोरी की घटना करना बताया गया है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है इनके पास से अवैध तमंचा कारतूस जो चोरी की मोटरसाइकिल ए लैपटॉप मोबाइल गैलरी आदि बहुत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है गिरफ्तार किए गए हमें अशोक व कमलेश है जबकि इनका तीसरा साथी राजा भागने में सफल रहा पूछताछ में लोगों ने जनपद शहजानपुर में साउथ सिटी वृंदावन आवास विकास में चोरी करना कबूल किया है वह लखनऊ व जनपद लखीमपुर खीरी में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है इनका तीसरा साथी भागा हुआ है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article