थांदला में बृजवासी (गवली समाज) ने हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया भुजरिया पर्व, बैंड बाजों व बग्गी-घोड़ों के साथ निकाला मुख्य मार्गों से जुलूस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में बृजवासी (गवली समाज) ने हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया भुजरिया पर्व, बैंड बाजों व बग्गी-घोड़ों के साथ निकाला मुख्य मार्गों से जुलूस | New India Times

थांदला सहित पूरे झाबुआ जिला में भुजरियां पर्व धूम रही. रक्षाबंधन के एक दिन बाद गवली समाज के द्वारा भुजरिया पर्व मनाया जाता है. प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गवली समाज के द्वारा भुजरिया पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज के लोगों ने इस पर्व पर थांदला के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला और घोड़ा कुंड घाट पर पहुंचकर भुजरिया (जवारों) को विसर्जित किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग व महिला-पुरुष बच्चे भी शामिल थे।

सर्व प्रथम सभी गवली समाज की महिलाओं ने अपने घरों से भुजरिया (ज्वारों) को चारभुजा नाथ मंदिर में लाकर एकत्रित किए इसके बाद सभी महिलाओं ने भूजारियों की पूजा अर्चना की व महा आरती कर जुलूस में सभी महिलाएं भूजारियों (जवारों) को अपने सिर पर उठा कर मास के गीत गाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घोड़ा कुंड घाट पर पहुंचे पूजा-अर्चना के बाद भुजरियों का विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष बंटी डामोर, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पार्षद रोहित बैरागी, गवली समाज के मुखिया नन्नू पटेल व समाज के वरिष्ठ मांगीलाल मोरिया आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article