शमशेर भालू खान ने धौलपुर क्षेत्र का किया दौरा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शमशेर भालू खान ने धौलपुर क्षेत्र का किया दौरा | New India Times

पैराटीचर्स के नियमितीकरण एवं उर्दू बचाओ अभियान को लेकर पूरे राजस्थान में दांडी यात्रा करने वाले शमशेर भालू खान ने धौलपुर का दौरा किया. धौलपुर, बाड़ी क्षेत्र में जनाब शमशेर भालू खान का जोरदार स्वागत किया गया. जिला अध्यक्ष नौशाद खान, शौकत सर, रहीस फारुकी, मदरसा सचिव मुजफ्फर अली ने साफा बांधकर व माला पहना कर स्वागत किया. शमशेर भालू खान ने बताया कि सरकार द्वारा यदि उनके मांग पत्र को 30 सितंबर 2021 तक पूरा नहीं किया गया तो फिर से दांडी यात्रा 02 अक्टूबर से शुरू की जाएगी. इस बार आर पार की लड़ाई होगी. मदरसा पैराटीचर का नियमितीकरण मुख्य मांग है साथ में सभी विद्यालयों में उर्दू अध्यापक के पद एवं विषय खोले जाएंगे. उर्दू के साथ जो भी प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य गलत जानकारी शाला दर्पण पर देगा या जानबूझकर उर्दू विषय खोलने में अड़चन पैदा करेगा उसके खिलाफ नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई करवाई जाएगी, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा जी, पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान जी और बाड़ी नगर पालिका पूर्व चेयरमैन इरफान जी से भी मिलकर सहयोग मांगा गया और उनके द्वारा भी पुरा सहयोग और सरकार से वार्ता के लिए कहा गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वक्फ कमेटी धौलपुर गुड्डू कुरैशी, उर्दू अध्यापक अल्ताफ़ सर, जिया उल हक़, बेबी आसमा, साइन अंजुम, दिलीप सर एवं धौलपुर, बाड़ी के समस्त मदरसा पैराटीचर शाकिर, आरिफ, जमील, लोकेश, शाहिद, अकबर, आमिर, अकील बेग, असलम, प्रेम किशोर, राममोहन, फरीद, जाकिर, सतीश, हैदर, आसमा उर्दू टीचर्, तनवीर, शबनम, शबीना, नाजिश, शायमा, आयशा, मीनू, फाजियान, रुस्तम, इरफान, राशिद, जिशान, फयाज, असलम, उमर, छोटेशाह, इकबाल, असगर, शहजाद, पवन गुर्जर, भगवान दास एवं समाज के सम्माननीय साथी आदि लोग उपस्थित रहे. उनके द्वारा भी शमशेर भालू खान जी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जावेद बेग ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article