रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाईयों की रक्षा के लिए दिए हेल्मेट | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाईयों की रक्षा के लिए दिए हेल्मेट | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर हर साल की भांति इस बार भी बहनों को अपनी भाइयों की रक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टू व्हीलर चलाते समय हेल्मेट को लेकर एक अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से बढ़ते हुए हुए सड़क हादसों से युवाओं को जागरूक करने के साथ मृत्यु दर को कम करना हमेशा से रहा है.

रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाईयों की रक्षा के लिए दिए हेल्मेट | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया आए दिन होने वाले टू व्हीलर हादसों में युवाओं की मौत 80% इसलिए हो जाती है क्योंकि उन्होंने टू व्हीलर चलाते समय हेल्मेट नहीं लगा रखा है. ऐसा किसी के साथ ना हो उसको लेकर हमारी समिति हर साल इस अभियान को चला कर समाज में प्रेरणा देने की कोशिश कर रही है.

रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाईयों की रक्षा के लिए दिए हेल्मेट | New India Times

रक्षा बंधन रक्षा का पर्व है इसलिए हर बहन को हम लोग राखी बांधते समय बहन से अनुरोध करते हैं कि हर बहन एक वचन अपने भाई से जरूर ले कि वह टू व्हीलर चलाते समय हेल्मेट का इस्तेमाल जरूर करेंगे, अपनी रक्षा के साथ भाई की रक्षा की बात करें और अपने भाई को रक्षा के लिए एक हेल्मेट जरूर दें जिससे भाई बहन का प्रेम अटूट और मजबूत हो जाएगा. इस तरह के अभियान से निश्चित तौर पर समाज को प्रेरणा मिलती है. इस अभियान के अंतर्गत सभी जगह से लगातार फोटो समिति के व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं. इस सफलता के लिए सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा सभी बहनों को आने वाले दिनों में समिति ऑनलाइन सम्मानित करेगी जिसका संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित को बनाया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article