बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हुआ आगाज  | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित,जालौर (राजस्थान), NIT; ​बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हुआ आगाज  | New India Timesबेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज जालौर में आज भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विमला बिश्नोई ने किया। इस अवसर पर मेडम लता जी, रागिनी जी, मंजू जी, उर्मिला जी के साथ सैकड़ों महिलाएं और समाज सेवी उपस्थित रहे।​बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हुआ आगाज  | New India Timesसम्मलेन का शुभारम्भ करते विमला बिश्नोई ने कहा की आज देश की बेटियां किसी भी छेत्र में कम नहीं हैं। हर छेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, फिर भी अब तक बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाना रूढ़िवादिता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज पूरे देश में गूंज रहा है और हम सब को इस नारे को सार्थक करते हुए बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए एक उचित माहौल बनाना होगा और कल का भविष्य बेटियों को आगे बढ़ाना होगा।

 इस अवसर पर नन्हे मुनि बालिकाओं ने डांस सहित कल्चर प्रॉग्राम कर खूब तालियां बटोरी और अन्य वक्ताओं ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मुद्दे पर रोशनी डाली।

By nit

Exit mobile version