लखनऊ में मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं खीरी की दो महिलाएं, मिशन शक्ति पुरस्कार पाकर खिल उठे महिलाओं के चेहरे | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखनऊ में मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं खीरी की दो महिलाएं, मिशन शक्ति पुरस्कार पाकर खिल उठे महिलाओं के चेहरे | New India Times

शनिवार को लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति फेज-03 के शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली खीरी की दो महिलाएं मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं।
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल उप्र श्रीमती आनंदीबेन पटेल व वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री, भारत सरकार निर्मला सीतारमण ने मिशन शक्ति फेज-1 व फेस-2 के तहत खीरी में सहकारिता के क्षेत्र में थारु समुदाय की श्रीमती कमला पत्नी राम बहादुर फेज-1 में दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति ग्राम कजरिया तहसील पलिया व ग्राम्य विकास के क्षेत्र में मां सरस्वती ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की सुश्री पूनम देवी को सम्मानित किया। इस दौरान खीरी के सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सूर्यनारायण पांडेय, खंड विकास अधिकारी ईसानगर अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि मां सरस्वती ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की प्रमुख पूनम देवी ने अपनी महिला साथियों के साथ प्रशासन के नेतृत्व एवं बीडीओ अरुण कुमार सिंह की देखरेख व मार्गदर्शन में केला (बनाना) फाइबर का उत्पादन का कार्य किया। जिसकी चहुओर प्रशंसा हुई। यही नहीं इसकी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version