लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल तहसील से सटे कुराह पाना में शनिवार को आदर्श हाईटेक प्राइवेट आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें चिकली तरसोद राजमार्ग का काम कर रही वेलस्पून ग्रुप कंपनी के इंजीनियर्स शामिल हुए. जिसमें एच.आर डिपार्टमेंट के शामलाल जी, संतोष कुमार, वेदवीर सिंग, डी.के. परिडा, अब्दुल समद असिस्टंट मॅनेजर टेक्निकल इंजिनिअर, बिरंकर रॉय, असीम अडगीरी, निताई विश्वास, सिद्धार्थ सेनापती, सुमित दास, नम्रपाली गोंडाणे और कई ऑफिसर्स मौजूद थे. कार्यशाला के दौरान इंजीनियस और छात्रों ने एक दूसरे के सवाल व जवाब किए और अपने ज्ञान को बढ़ाया जिसमे उनके निजी जीवन, इंजीनियरों की जीवन शैली, जीवन में कैसे आगे बढ़ना है, राजमार्ग निर्माण के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर निर्देशित इंजीनियरों और छात्रों के बारे में जानकारी दी और मार्गदर्शन किया. बाद में फिर इंडोर गेम्स खेले गए जिसमें मटकी फोड, सुई धागा, संगीत खुर्ची, चेस, कॅरम, शतरंज आदि खेले गए और विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए. महत्वपूर्ण बात यह है कि उपस्थित अधिकांश इंजीनियर राज्य के बाहर के थे. मानव संसाधन विभाग के प्रमुख शामलाल ने कहा कि अगर आपमे काबिलियत और हुनर है तो आप कही भी काम कर सकते हैं और खुद का लोहा मनवा सकते हो तो इसके लिए अगर आप को अगर घर भी छोडना पड़े तो घर छोड़िए और अपना उज्जवल भविष्य बनाइए. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जे.टी महाले, एस.एस कुलकर्णी, के.जे राणे, वी.एन राणे, एम.आर नरवाडे, जी.एस महाजन, पी.पी चौधरी, एम.पी कुरकुरे आदि ने कड़ी मेहनत की है और मार्गदर्शन संस्थान के प्राचार्य एस.के कुरैशी और आर.बी महाजन ने किया है.
